Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया वात्सल्य महोत्सव*

*दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया वात्सल्य महोत्सव

*जैन बंधुओं ने पौधारोपण कर कराया स्वादिष्ट भोजन*

छिंदवाड़ा – रविवार के शुभ दिन जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी नेमीचंद जैन कुंडा वालों की मंगल प्रेरणा से श्रीमती ममता जैन सहित सर्वोदय अहिंसा की टीम के साथ बड़ी संख्या में जैन बंधुगण दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन पहुंचे ओर विविध अनुष्ठानों के साथ वात्सल्य महोत्सव मनाया।

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, विशिष्ट अतिथि श्रेय सिंघई, अमन जैन, पारस जैन, प्रखर शास्त्री, मास्टर आदिश जैन के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर महेश किंथ ने रिबिन खोलकर किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का आधार की संचालिका एवं अध्यक्ष सरिता पांडे के साथ दिव्यांग बच्चों ने तिलक – बैच लगाकर एवं पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने सुंदर नृत्यगान कर सभी का मन जीत लिया, जिन्हें कुंडा वाले जैन परिवार ने स्वादिष्ट भोजन कराया ओर उपहार भेंट किया।

वात्सल्य महोत्सव पर सभी ने एक पौधा मां के नाम लगाया जिन्हें मुख्य अतिथि दीपक राज जैन ने स्वच्छता सहित नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाई। सुंदर आयोजन की सभी अहिंसा प्रेमियों ने सराहना की ओर भविष्य में भी आधार फाउंडेशन आकर दिव्यांग बच्चों की सेवा करने का संकल्प लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति –

वात्सल्य महोत्सव में श्रीमती ममता जैन, दीपक राज जैन, अर्चना जैन, आरती अमन जैन, मीनल पारस जैन, मनु जैन, निशंका जैन, प्रियंका प्रखर जैन, अदिति प्रतीक जैन, गौरी जैन, गरिमा जैन, प्रिशा जैन, बाहुबली जैन, जिनिशा जैन सहित बड़ी संख्या में अहिंसा प्रेमी सम्मिलित हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in