खबर औरैया से ब्यूरो राम. चंद्रा
भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी _ देवेंद्र सिंह
भाजपा सरकार में किसान सुरक्षित _देवेंद्र सिंह
भाजपा सरकार में किसान हुआ खुशहाल _ देवेंद्र सिंह
आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह लखनऊ से झांसी जाते समय औरैया जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ,जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ,आलोक दुबे ,सागर शुक्ला ,संजू चौबे के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ ,दिबियापुर में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ,अवधेश शुक्ला ,गौरव श्रीवास्तव ने स्वागत किया , औरया जालौन चौराहे पर जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे , लल्ला शर्मा,मन्नू तोमर ,विशाल दुबे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ । जालौन चौराहे पर होटल केसर कुंज में आयोजित परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हे ,पूर्ववर्ती सरकाराे ने किसानों का बहुत अहित किया,किसान अपने आप को पहले बहुत असुरक्षित महसूस करता था ।आज किसान खुशहाल हे उसे फसल का उचित मूल्य मिल रहा हे और किसान मण्डी से सकुशल घर पहुंच रहा है।आज भारत का कृषि परिदृश्य बदल रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लेकर प्राकृतिक खेती, फसल बीमा योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड और 10,000 FPO (किसान उत्पादक संगठन) के निर्माण जैसी दूरदर्शी योजनाओं से किसानों को सशक्त बनाया है। आज किसानों के खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए बिना किसी बिचौलिए के सीधे राशि पहुँच रही है।
हमारा किसान मोर्चा केवल एक राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि यह हमारे अन्नदाताओं की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने और सरकार की नीति को किसान के खेत तक पहुँचाने का एक मज़बूत सेतु है।
कार्यक्रम को किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी ,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में आसाराम राजपूत, राम जी बाजपेई, कोमल पोरवाल,नितिन अवस्थी ,अजय तिवारी,अतुल शुक्ला,शिवम दीक्षित,आशीष दुबे,आशीष कठेरिया, राजेश अग्निहोत्री,शोभित दुबे,विवेक शुक्ला,पंकज तिवारी,राघवेंद्र दुबे,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



