रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*चेयरमैन कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा व चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
– 06 वर्षों से लगातार कावारियों हेतु विशाल भंडारा व चिकित्सा शिविर का किया जा रहा आयोजन – चेयरमैन
– हर्रैया नगर पंचायत में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हुआ आयोजन
*हरैया बस्ती*। नगर पंचायत हर्रैया के अध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई है, वहीं चिकित्सा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आयोजन में पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस तरह के सेवा कार्य कांवड़ यात्रा के दौरान काफी राहत प्रदान करते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेयरमैन कौशलेन्द्र प्रताप ने मीडिया टीम से बातचीत में कहा यह आयोजन का छठवां वर्ष है और ऐसा ही आयोजन लगातार आगे भी जारी रहेगा ।



