लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
*वार्ड 11 में क्षतिग्रस्त मार्ग का हुआ कायाकल्प, जिग-जैग इंटरलॉकिंग खड़ंजा का निर्माण*
ओबरा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सुभाष नगर में संतोषी माता मंदिर की गली एवं संघ कार्यालय के नीचे क्षतिग्रस्त मार्ग का कायाकल्प करते हुए जिग-जैग इंटरलॉकिंग खड़ंजा का निर्माण कराया गया। मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सभासद श्रीमती प्रतिमा देवी एवं सभासद प्रतिनिधि आनंद जायसवाल ने वार्डवासियों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास जनसहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वार्ड की प्रत्येक गली और मोहल्ले को बेहतर बनाने के लिए विकास, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चांदनी देवी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सहयोग एवं सकारात्मक सोच से वार्ड में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
सभासद प्रतिनिधि आनंद जायसवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 11 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है। उन्होंने वार्डवासियों से इसी प्रकार सहयोग एवं सुझाव देते रहने की अपील की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मार्ग निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया।



