Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना हरैया पुलिस द्वारा 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*थाना हरैया पुलिस द्वारा 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.08.2026 को थाना हरैया पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि महाकाल रेस्टोरेंट का मालिक शनि कुमार दो पैकेट मे 10 किग्रा गांजा रखकर अपनी दुकान मे भोले भाले कांवडियों को बेच रहा है। इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ महाकाल रेस्टोरेंट रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती पर पहुंचकर तलाशी लिया गया तो मौके पर अभियुक्त शनि कुमार उर्फ रवि पुत्र स्व आशाराम निवासी वार्ड नम्बर 06, हनुमान गढ़ी, कस्बा हरैया, थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष के पास से समय करीब 03.30 बजे भोर मे पांच- पांच किलो के दो पैकेट मे कुल 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना हरैया जनपद बस्ती ।

2.उ0नि0 कामेश्वर मिश्र थाना हरैया जनपद बस्ती ।

3.उ0नि0 उमाशंकर सिंह थाना हरैया जनपद बस्ती ।

4.हे0का0 अजय राणा थाना

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in