Skip to main content

Aaj Tak24x7

रामलीला-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, ट्रस्ट कमेटी की बैठक में हुआ मंथन

रामलीला-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, ट्रस्ट कमेटी की बैठक में हुआ मंथ

ट्रस्ट का विस्तार, पांच नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी; आयोजन को दिव्य एवं आकर्षक बनाने पर बनी रणनीति

बाह। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बाह में आगामी रामलीला-2026 को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री रामलीला ट्रस्ट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 8 अगस्त 2026 को स्वर्गीय डॉ. महेश चंद्र गर्ग के अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक में रामलीला महोत्सव को और अधिक आकर्षक, व्यवस्थित एवं यादगार बनाने को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने विस्तार से मंथन किया।

बैठक में सदस्यों ने रामलीला आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों तथा आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि रामलीला महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य संगम बनाया जाए।

ट्रस्ट कमेटी का हुआ विस्तार

बैठक के दौरान श्री रामलीला ट्रस्ट कमेटी का विस्तार करते हुए विपिन शर्मा (मोनू भारद्वाज), चौरंगाहार, आशीष गर्ग (आशू), अनुज गुप्ता एवं ऋषभ जैन को ट्रस्ट का नया सदस्य शामिल किया गया। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके सक्रिय सहयोग से रामलीला आयोजन को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग निशु, महामंत्री रमेश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्षित गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग, मंत्री प्रियांश जैन, मंत्री गोपाल गुप्ता, मंत्री सोहित गर्ग, मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे, सुशील गुप्ता एवं सर्वेश शर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भव्य आयोजन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी रामलीला महोत्सव को भव्य, दिव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे भव्य स्वरूप देने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

ब्यूरो चीफ राहुल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in