Skip to main content

Aaj Tak24x7

तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा 

हर घर तिरंगा अभियान

तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा

वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा

ग्वालियर जिले में भी 9 से 17 अगस्त तक चलेगा “हर घर तिरंगा” अभियान

ग्वालियर 09 अगस्त 2026/ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा रविवार की शाम तिरंगामय हो गया। हाथों में देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा थामकर जब भूतपूर्व सैनिक, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, युवा एवं शहर के नागरिकों की विशाल तिरंगा यात्रा निकली तो सम्पूर्ण महाराज बाड़े पर देशभक्ति हिलोरें लेने लगी। तिरंगा यात्रा में नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय समेत जिला प्रशासन व नगर निगम के अन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने एवं इसमें जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत महाराज बाड़ा पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा और स्वतंत्रता अमर रहे जैसे देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

तिरंगा यात्रा का समापन महाराज बाड़ा पर जियोलॉजिकल म्यूजियम के सामने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर व श्री मुनीष सिकरवार, एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह तोमर व श्री बलवीर सिंह तोमर सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

क्रमांक/065/26

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in