Skip to main content

Aaj Tak24x7

युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया*

*युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

खंडवा जिले के गांधी भवन में युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर अनेक कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस अवसर पर खण्डवा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव ने कांग्रेस कार्यालय में ध्वज वंदन किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ शपथ वाचन भी किया संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और समर्पण को स्मरण करते हुए युवा कांग्रेसी जो श से भरे हुए दिखाई दिए।

कांग्रेस कमेटी जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री उत्तमपाल सिंह पुरनी ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ,प्रदेश सचिव इम्तियाज खान विधानसभा अध्यक्ष सागर पवार ,मनोज मंडलोई अयूब लाला श्रीमती हेमलता पालीवाल ,योगेश जांगिड़ जासिम खान,शारिक खान,सहित कांग्रेस के जिले भर के कार्यकर्ता नेतागण, महिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*ध्वज वंदन कर लोकतंत्र, शपथ वचन कर संविधान और देशहित की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया*।

वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि

दशकों से युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज़ बनकर सड़कों पर उनके हक़ और भविष्य की लड़ाई लड़ती आई है। सरकारें बदलीं, दौर बदले, चुनौतियां बदलीं, लेकिन हमारा मकसद नहीं बदला।

पढ़ाई। अवसर। न्याय। जवाबदेही। आज़ादी

युवाओं को अवसर इन्हीं अधिकारों के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in