Skip to main content

Aaj Tak24x7

चंबल प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित अवधि तक पूर्ण करें – सांसद श्री कुशवाह 

चंबल प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित अवधि तक पूर्ण करें – सांसद श्री कुशवाह

बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत नालों के संधारण के लिये बनाई जा रही है योजना

सांसद श्री कुशवाह ने की चंबल प्रोजेक्ट एवं बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम की समीक्षा

ग्वालियर 08 अगस्त 2026/ ग्वालियर शहर में पेयजल आपूर्ति के लिये चंबल प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात ठेकेदार की समय अवधि न बढ़ाई जाए। प्रोजेक्ट के तहत पूरी क्षमता के साथ कार्य हो। क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को चंबल प्रोजेक्ट एवं ग्वालियर शहर में नालों के निर्माण के लिये किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

नगर निगम के बाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में चंबल प्रोजेक्ट के साथ-साथ शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शहर के नालों के निर्माण के लिये तैयार की गई कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित प्रोजेक्ट से जुड़े हुए अधिकारीगण उपस्थित थे।

क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने चंबल प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्ट का काम निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। प्रोजेक्ट के कार्यों में मुरैना जिले में अगर कोई परेशानी आ रही है तो मुरैना जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को गति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चंबल प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण करने की अवधि 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। इस अवधि में प्रोजेक्ट के सभी काम पूर्ण कराए जाएं। संबंधित ठेकेदार की अब समय वृद्धि नहीं की जायेगी, यह भी स्पष्ट रूप से बताया जाए।

क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह ने शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर से भेजे जा रहे नाला निर्माण के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है। ग्वालियर के प्रस्ताव में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बड़ा नाला प्रस्ताव से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि नालों के निर्माण के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शहरवासियों को आवागमन में भी सुविधा हो।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बताया कि चंबल प्रोजेक्ट का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट के लिये अपेक्षित सभी विभागों से एनओसी प्राप्त हो गई है। नगर निगम के माध्यम से अन्य संबंधित विभागों से समन्व्य स्थापित कर कार्य को तेजी के साथ पूर्ण कराया जा रहा है।

निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्र सरकार के बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत नालों के निर्माण के लिये सर्वेक्षण का कार्य कराया गया है। लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि केन्द्र सरकार से इस कार्य के लिये प्राप्त होगी। प्रारंभिक सर्वेक्षण के उपरांत डीपीआर तैयार कर राज्य शासन के माध्यम से केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सर्वेक्षण में शहर के सभी प्रमुख नालों को शामिल करते हुए सर्वेक्षण का कार्य कराया गया है।

क्रमांक/056/26

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in