*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एसएसपी ग्वालियर ने थाना आरोन परिसर में किया पौधारोपण*
ग्वालियर। दिनांक 10.08.2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा थाना आरोन परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी आरोन श्री रमाकांत उपाध्याय, थाना प्रभारी चीनोर श्री शैलेन्द्र गुर्जर, थाना प्रभारी भंवरपुरा श्री आलोक सिंह तोमर सहित वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीणजन एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



