*महंत सीताराम दास त्यागी जी महाराज की तपोभुमी नर्मदा आश्रम पर अमावस्या पर्व पर होगा भंडारा
। मुकेश शुक्ला आज तक 24 इन 7
ओंकारेश्वर मार्ग रोड स्थित हनुमान टेकरी पर श्री भंवर कुमावत आलमास राजस्थान अहमदाबाद वालों की ओर से पवित्र श्रावण मास हरियाली अमावस्या के पावन दिवस पर 12 अगस्त को दिन बुधवार को विशाल भंडारा से महाप्रसाद प्रसादी के साथ ही कन्या भोजन का आयोजन रखा गया है यह जानकारी देते हुए श्री भंवरलाल कुमावत ने बतलाया श्री श्री सीताराम दास त्यागी गुरु महाराज के कृपा पात्र संत श्री श्री 108 बालक दास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होगा कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्या एवं ब्राह्मण भोजन के बाद भंडारा प्रसादी आरंभ कर दी जावेगी इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है



