*देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण
*पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई*
औरैया ब्यूरो
औरैया l समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।*



