ब्रेकिंग: सोनभद्र….
लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
– ओबरा में मेडिकल स्टोरों पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त छापेमार
– सीओ प्रभात राय और ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान
– ओबरा नगर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों की टीम ने की जांच
– जांच की भनक लगते ही कई मेडिकल संचालक दुकानें बंद कर हुए फरार
– अब तक करीब पांच मेडिकल स्टोरों की जांच की जा चुकी है
– टीम ने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस की वैधता भी जांची
– सिरप और इंजेक्शन के नशे में इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
– मेडिकल संचालकों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवा बेचने के निर्देश
– बंद मिले मेडिकल स्टोरों को खुलवाकर भी जांच की जाएगी
– बीते दिनों ओबरा पुलिस ने सिरप हेरोइन समेत युवक को किया था गिरफ्तार
– आरोपी के पास से 27.10 ग्राम हेरोइन, सिरप और एविल इंजेक्शन हुए थे बरामद
– सीओ बोले- चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
– ओबरा थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई से हड़कंप का माहौल।
Byte-: प्रभात राय, सीओ ओबरा, सोनभद्र।



