*मध्य प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्वालियर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 5 पदकों पर जमाया कब्जा
ग्वालियर। विदिशा, मध्य प्रदेश में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को आयोजित *3rd मध्य प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27* में ग्वालियर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में कड़े मुकाबलों का सामना करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सब-जूनियर बालक वर्ग में *अर्पित कुशवाह ने -50* किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर बालिका वर्ग में *राधिका राठौर ने -40* किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
कैडेट बालक वर्ग में *प्रिंस चौरसिया ने -37* किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर बालक वर्ग में *शिवकृष राय ने -51* किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में *जतिन जादौन ने +87* किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर ग्वालियर का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में वैभव सोनी ने कोच की भूमिका निभाई!
सभी पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में ग्वालियर की प्रतिष्ठित *रॉयल ताइक्वांडो अकादमी, सी.पी. कॉलोनी, मुरार* एवं *ताइक्वांडो वॉरियर्स अकादमी, जी.डी. पैलेस, शब्द प्रताप आश्रम*, ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ी नेशनल *कोच सुनील नारवे(ब्लैक बेल्ट 5th डैन)* एवं *कोच वैभव सोनी (ब्लैक बेल्ट 1st डैन)* के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर *देवेंद्र दुबे, सेवानिवृत्त कमिश्नर, DRDE,* ऑल इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के *अध्यक्ष संजय कट्ठल*, *सचिव प्रदीप प्रताप सिंह*, *अमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया*, *मधुराज शर्मा, *राष्ट्रीय रेफरी मीनू गर्ग* सहित शहर के समस्त खेलप्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ग्वालियर के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



