Skip to main content

Aaj Tak24x7

डकैती की योजना के मामले में महाराजपुरा पुलिस की कार्रवाई

डकैती की योजना के मामले में महाराजपुरा पुलिस की कार्रवा

*पुलिस रिमाण्ड पर लिए गए आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही पर 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा एवं जिंदा राउण्ड बरामद*

🔴 *पीआरसुदा आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही पर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया।*

ग्वालियर। दिनांक 11.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर, अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 385/26 धारा 310(4),310(5),310(6) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के प्रकरण में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पीआरशुदा आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही पर एक 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद किया गया हैं।

केन्द्रीय जेल रीवा में निरुद्ध आरोपी आदित्य भदौरिया पुत्र दिनेश भदौरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी विक्रमपुर, पहाड़ी के पीछे, शताब्दीपुरम, ग्वालियर को माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। पुलिस द्वारा पुलिस रिमाण्ड पर लिये गये आरोपी से थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 385/26 धारा 310(4),310(5),310(6) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में पूछताछ उपरान्त पीआरशुदा आरोपी आदित्य भदौरिया की निशादेही पर सूरो बेहटा रोड़ के पास झाड़ियों के पत्थर के नीचे से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला, जिसे मौके पर अनलोड किया जाकर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड जप्त किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- दिनांक 09.07.2026 की रात्रि में 5-6 बदमाश राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सामने सूरो-बेहटा रोड पर एकत्र होकर लक्ष्मणगढ़ निवासी गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। जिस पर थाना महाराजपुरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार आरोपियांे को हरेन्द्र उर्फ देवा ओझा उम्र 21 वर्ष निवासी उटीला, प्रदीप परिहार उम्र 19 वर्ष निवासी सिमरिया ताल, डबरा, हरिओम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कैथोदा तथा मोहित सिंह तोमर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लेपा, जिला मुरैना को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि वे अपने फरार साथी आदित्य भदौरिया निवासी शताब्दीपुरम, ग्वालियर के साथ मिलकर गंधर्व सिंह के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। जिस पर गिरफ्तार आरोपियों तथा फरार आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

*जप्त मशरूका*:- एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड

*सराहनीय भूमिका*:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उनि. राजीव सोलंकी, प्रआर. सतेन्द्र सिंह राजावत, प्रआर. विमल तोमर, प्र.आर. अरविन्द्र शर्मा, आर. भानु सिकरवार, आर. सोनू परिहार, आर. गिर्राज सिंह गुर्जर, आर. हरिओम रघुवंशी, आर. रूस्तम सिंह गुर्जर, आर. चालक हरे मुरारी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in