Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंत्री श्री कुशवाह नई दिल्ली में आईसीएआर की वार्षिक बैठक में हुए सम्मिलित 

भोपाल : 18 अगस्त, 2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में सहभागिता की। भारत रत्न श्री सुब्रमण्यम सभागार, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

मंत्री श्री कुशवाह ने मध्यप्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रदेश की पहल को बैठक में साझा किया। उन्होंने कहा कि बदलती कृषि परिस्थितियों में उद्यानिकी फसलों का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। प्रदेश में फल, सब्जी, मसाला एवं पुष्प उत्पादन के साथ खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थानों की तकनीक और नवाचारों को खेत तक पहुंचाकर किसानों को बेहतर उत्पादन, मूल्य संवर्धन और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों के मंत्रीगणों ने सहभागिता कर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

क्रमांक : 4587H यश // अनिल वशिष्ठ

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in