Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागपंचमी पर दुद्धी का मैदान बना अखाड़ा, दांव-पेंच और तालियों से गूंजा टाऊन क्लब

नागपंचमी पर दुद्धी का मैदान बना अखाड़ा, दांव-पेंच और तालियों से गूंजा टाऊन क्लब

सोनभद्र के नामी पहलवानों ने दिखाया जोर, विजेताओं को मिला नगद पुरस्कार

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी,सोनभद्र। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को दुद्धी का टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान, श्रीरामलीला स्थल पूरी तरह अखाड़े में तब्दील हो गया। जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित भव्य कुश्ती दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और कला से दर्शकों का दिल जीत लिया।

दंगल से पहले प्रातः प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा हुई। इसके बाद नन्हे बच्चों और युवा पहलवानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर माहौल गर्माया। मुख्य मुकाबले अपराह्न 3 बजे शुरू हुए जो देर शाम तक चलते रहे।

इस दंगल में दुद्धी के अलावा विंढमगंज, रेणुकूट, अमवार, ओबरा, डाला, चोपन, शक्तिनगर, अनपरा और बीना जैसे क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। मिट्टी के अखाड़े में एक-से-एक दांव-पेंच देखने को मिले। दर्शकों ने हर शानदार दांव पर तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता पहलवानों को नगद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो थे। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन और पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि मंच पर मौजूद रहे।

जय बजरंग अखाड़ा समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रहरि, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह, रामलीला कमेटी महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, अजित सिंह, कमल कुमार कनौजिया, धीरेंद्र सिंह अग्रहरि, पवन कुमार सिंह और राकेश पहलवान सहित कई गणमान्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेलों को नई पहचान देते हैं और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं।

समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजामों के बीच संपन्न हुए इस दंगल की हर तरफ चर्चा है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि इसे हर साल बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in