Skip to main content

Aaj Tak24x7

हाई कोर्ट का आदेश बरवईखेडा टोल प्लाजा की कुर्की का आदेश: 

Big breaking news

आज तक न्यूज़ 24/7 के लिए कन्नौद से पत्रकार शैलेंद्र पांचाल की रिपोर्ट।

हाई कोर्ट का आदेश बरवईखेडा टोल प्लाजा की कुर्की का आदेश:

इतने किसानों की करोड़ों की राशि अटकी; प्राधिकरण के जवाब का इंतजार

टोल प्लाजा की कुर्की का आदेश

कन्नौद (देवास)। खातेगांव कन्नौद के इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे स्थित बरवई खेड़ा टोल प्लाजा को लेकर मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। 14 किसानों को मिलने वाली करीब 9 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि का भुगतान नहीं होने पर किसानों ने न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने वरवाई खेड़ा टोल प्लाजा की कुर्की का आदेश जारी किया है।

कुर्की वारंट जारी किया जा चुका

करीब 15 से 20 दिन पहले कुर्की वारंट जारी किया जा चुका है। हालांकि, अब तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से न्यायालय में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसके चलते मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, यदि निर्धारित समय तक किसानों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वरवाई खेड़ा टोल प्लाजा की कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, न्यायालय के आगामी आदेश तक टोल वसूली नहीं किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। वही इस टोल पर पूर्व से ही खातेगाँव कन्नौद के आम नागरिकों को द्वारा टोल छूट को लेकर आंदोलन किया जाता रहा है लेकिन हाई कोर्ट का यह नया आदेश आने से यह मामला और गरमा गया है अब देखना ही है कि टोल कंपनी द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई है ।

फोटो वीडियो बाइट कन्नौद ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in