Skip to main content

Aaj Tak24x7

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बनी है व्हीबी-जी राम जी योजना – सांसद श्री कुशवाह

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बनी है व्हीबी-जी राम जी योजना – सांसद श्री कुशवाह

व्हीबी-जी राम जी योजना क़े तहत बाल भवन में हुआ पंच – सरपंच सम्मलेन का आयोजन

ग्वालियर 20 अगस्त 2026/व्हीबी-जी राम जी योजना के तहत गुरुवार को बाल भवन के सभागार में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह क़े मुख्य आतिथ्य में पंच-सरपंच सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री कुशवाह ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत क़े संकल्प को ध्यान में रखकर ग्रामीण क्षेत्र क़े सम्पूर्ण विकास के उद्देश्य से व्ही बी जी राम जी योजना शुरू की गई है। इस योजना में नवीन आयाम जोड़े गए हैं। उन्होंने पूर्व में चल रही मनरेगा योजना एवं व्ही बी जी राम जी योजना क़े अंतर को विस्तार से समझाया।

सांसद श्री कुशवाह ने कार्यक्रम में मौजूद सरपंचों एवं पंचों से आह्वान किया कि ग्राम पंचायत अपने आप में गाँव की सरकार हैं। इसलिए सम्पूर्ण ग्राम पंचायत का मुखिया होने के नाते सरपंच अपनी पंचायत के प्रत्येक वार्ड और सभी क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजना बनाएं और संकल्पित होकर कार्य करें।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम क़े अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव ,विधायक श्री मोहन सिंह राठोर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री प्रेम सिंह राजपूत एवं जनपद पंचायतों क़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सरपंच व पंचगण शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर एवं भितरवार विधायक श्री मोहन सिंह राठौर क़े द्वारा व्ही बी जी राम जी योजना क़े प्रावधानों क़े माध्यम से ग्रामीण विकास क़े क्षेत्र में सरपंच एवं पंच की भूमिका क़े सम्बन्ध में एवं उनके अधिकार और उत्तरदायित्वों की जानकारी दी। साथ ही व्ही बी जी राम जी योजना क़े माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत और विकसित भारत की संकल्पना पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने व्ही बी जी राम जी योजना क़े प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा अब नल जल योजनाओं के संधारण एवं संचालन में ग्राम पंचायतों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही व्ही बी जी राम जी योजना क़े तहत सम्पूर्ण ग्राम विकास की रूपरेखा एवं कार्यों क़े प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा व्ही बी जी रामजी योजना रोजगार से स्वरोजगार और स्वरोजगार से रोजगार प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आरंभ में सांसद श्री कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर पंच-सरपंच सम्मेलन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम क़े अंत में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री वेदव्रत व्यास द्वारा सभी अतिथिगण, जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच, एवं शासकीय सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

क्रमांक/159/26

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in