Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा निर्देष

निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा निर्दे

ग्वालियर दिनांक 25 अगस्त 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करते ही ग्वालियर वासियों की समस्याओं के निराकरण में जुट गए। मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उन्होंने आम जनों की समस्याओं को सुना और उनके तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्री अरविंद शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 36 जीवाजीगंज नागदेव की गली सिकरवारी मोहल्ला निवासी श्री भूपेन्द्र कुषवाह ने घर के बाहर बनी नाली से बंद हो जाने से नाली का पानी घर में भर रहा है, आवेदक ने नाली को ठीक कराने के संबंध में निगमायुक्त को आवेदन दिया जिस पर निगमायुक्त ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 21 में ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने भैंस बांधने एवं भैसों का गोबर सीवर में जाने से सीवर चेम्बर बार बार ओवर फ्लो के कारण विद्यालय में एवं आसपास गंदगी भरने से हो रही परेशानी के संबंध में, साथ ही वार्ड 48 हेम सिंह की परेड में सीवर चेम्बर चौक होने से घरों में बाहर फैल रहे गंदे पानी की समस्या के संबंध में एवं वार्ड 1 बरा के श्री सुनील सिकरवार ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम बरा में माता मंदिर के पास गुप्तेष्वर कॉलानी पहावा जी के कारखाने के सामने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आवेदक ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में सहित अन्य समस्याओं के आवेदन निगमायुक्त को दिए, जिस पर सुनवाई करते हुए निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में आई समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देष दिए। इस प्रकार विभिन्न समस्याओं से संबंधित 34 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निगमायुक्त ने दिए।

सूचना क्र./1347/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in