पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट
थाना रन्नौद पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मनीष परिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में स्थाई वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रन्नौद पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 23 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी रन्नौद उनि राजीव कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थाई वारंटी मनीष परिहार अपने घर ग्राम बीजरी आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बीजरी में घेराबंदी कर वारंटी मनीष पुत्र नवल सिंह परिहार निवासी ग्राम बीजरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोलारस के प्रकरण क्रमांक RCT 152/21 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी अपनी उपस्थिति छिपाकर फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद राजीव कुमार दुबे, सउनि जयनारायण, प्रधान आरक्षक 846 महेश पटेलिया, आरक्षक 814 महेश सिंह एवं आरक्षक 716 दीपक तोमर की सराहनीय भूमिका रही।



