Skip to main content

Aaj Tak24x7

रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को होगी बंदियों से खुली मुलाकात

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट

रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को होगी बंदियों से खुली मुलाका

उपजेल अधीक्षक ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश, पहचान पत्र लाना होगा अनिवार्य

शिवपुरी-रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सर्किल जेल शिवपुरी में निरुद्ध बंदियों की 28 अगस्त को होने वाली खुली मुलाकात के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु उपजेल अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार पुरुष बंदियों से मुलाकात एवं राखी बांधने के लिए उनके परिवार की केवल महिला सदस्यों तथा 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मुलाकात का समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बंदी से मुलाकात की अधिकतम समय-सीमा 10 मिनट तय की गई है, समय पूर्ण होने पर परिजनों को जेल से स्वतः प्रस्थान करना होगा। बंदियों के परिजनों को पहचान हेतु शासकीय पहचान पत्र (जैसे आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड आदि में से कोई एक) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। कैदी से मुलाकात हेतु आने वाले परिजन (बहन) को परामर्श दिया गया है कि वे एक ही बार में समूह में एकत्रित होकर मुलाकात करें, क्योंकि बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल पर नहीं बुलाया जाएगा। केवल एक बार में ही मुलाकात करें।

परिजनों को पर्स, मोबाइल, नकदी आदि कीमती सामान बाहर रखकर ही जेल गेट पर प्रवेश करना होगा, उक्त सामग्री जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी एवं किसी भी सामग्री के खो जाने या गुम हो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबाबदारी नही रहेगी। जेल प्रशासन द्वारा पूजा की थाल उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि सामग्री रहेगी, जबकि साधारण राखी परिजन स्वयं ला सकेंगे। मुलाकात के दौरान केवल मिठाई, गजक, सोनपपडी मिठाई 250 ग्राम अंदर ले जाना अनुमत किया गया है। बने हुये भोजन अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी। सर्किल जेल शिवपुरी पर महिला बंदियों द्वारा निर्मित राखियों बंदियों की माता बहनें जेल कैन्टीन से क्रय कर सकती है।

उपजेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि बंदियों को नकद रूपए देना सख्त मना है। इस प्रकार का कृत्य करने पर मुलाकात प्रतिबंधित कर दी जायेगी साथ ही बंदी के विरूद्ध जेल अपराध दर्ज किया जाएगा। कृपया तलाशी में पूर्ण सहयोग दें, जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिये है, किसी भी प्रकार का विवाद न करें अन्यथा कानूनी अथवा वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। रक्षाबंधन पर्व की सुचारू व्यवस्था हेतु समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन करें एवं त्योहार के उत्साह को आनंदित बनाये रखने हेतु जेल अधिकारी अथवा कर्मचारियों का सहयोग करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in