*महंगाई के खिलाफ खंडवा जिला ग्रामीण कांग्रेस का हल्लाबोल
———————-
मुकेश शुक्ला
खंडवा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सेक्टर मैं जगह-जगह महंगाई पर हल्ला बोल आंदोलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें उत्साहित कार्य करता बड़े ही जोशीले अंदाज में गगनचुंबी नारे लगा रहे हैं
बीजेपी का देखो खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल!” जैसे नारो बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुदी पुनासा के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार की महंगाई को लेकर नीतियों पर जमकर सवाल उठाए गए।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। शक्कर, खाद्य तेल, गैस सहित रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है और जनता को लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ उठाना पड़ रहा प्रदर्शन की खास बात यह रही कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब त्योहारों के समय परिवारों को खुशियां मनानी चाहिए, उस समय महंगाई का बढ़ता बोझ सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, केवल दावे करने से आम आदमी की रसोई का खर्च कम नहीं होगा कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाता रहेगा। महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार से आम जनता को राहत देने की की बात भी कहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस का सवाल—महंगाई पर सरकार कब लगाएगी लगाम और आम जनता को कब मिलेगी राहत?



