Skip to main content

Aaj Tak24x7

हैप्पी डेज स्कूल में खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ 

जिला व्यूरो शिवपुरी से बबीता परमार की रिपोर्ट

 

हैप्पी डेज स्कूल में खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ

भारत सरकार खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम अनुसार आज खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रशिक्षक और खेल संघ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस कार्यकम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में खेलो के विकास और खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया।इस युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन नोडल स्कूल हैप्पी डेज स्कूल और बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ। पूरे देश में लाखों युवा इस कार्यकम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में खेलो इंडिया स्कीम और खेल से संबंधित कई नए आयामों पर चर्चा की हुई। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विपुल जैमिनी मंडल अध्यक्ष और श्री अमरदीप शर्मा के साथ शिवपुरी जिले की अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मुश्क़ान शेख भी उपस्थित रहीं। इसके साथ साथ माय भारत के पदाधिकारी और खेल विभाग के अधिकारी डॉ के के खरे ने खेलो इंडिया स्कीम पर विशेष ध्यान दिया। कार्यक्रम में श्री गिरीश मिश्रा, श्री कमल सिंह बाथम, श्री महेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे। जिले के सभी प्रशिक्षक और खिलाड़ीयों ने 200 की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in