Skip to main content

Aaj Tak24x7

*IT/ITES ट्रेड के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा व रोजगार के अवसरों की दी जानकारी*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

*IT/ITES ट्रेड के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा व रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

दुद्धी। पी0 एम0 श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत IT/ITES (Information Technology & Information Technology Enabled Services) ट्रेड के तहत छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इससे जुड़े रोजगार के अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व, आईटी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं करियर विकल्पों, डिजिटल कौशल तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ IT/ITES क्षेत्र में आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की और IT/ITES से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं। विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित प्रशिक्षकों ने छात्राओं को नियमित रूप से तकनीकी ज्ञान अर्जित करने तथा बदलते डिजिटल परिवेश के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय की तकनीकी आवश्यकताओं से जोड़ना तथा भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना रहा।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्या शोभा कुमारी यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, श्रीमती वर्षा, श्रीमती संचिता श्रीवास्तव, कु. आरती, कु. राधा, मनीष कुमार, आकांक्षा भारती, मंजू देवी सहित विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in