Skip to main content

Aaj Tak24x7

जन विश्वास अभियान में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जन विश्वास अभियान में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्दे

पृथ्वीपुर/जेरोन, 29 अगस्त 2026।

मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में संचालित जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज प्रभार जिला निवाड़ी की तहसील पृथ्वीपुर के ग्राम जेरोन स्थित जिला पंचायत भवन में जनशिकायत निवारण एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने सहभागिता कर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

मंत्री श्री कुशवाह ने ग्रामीणजनों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं मंत्री जी के समक्ष रखी गईं, जिनके निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और जनसंवाद के माध्यम से सरकार सीधे आमजन तक पहुंच रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पस्तोर जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री वीरन रैकवार जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री दिनेश बिदुवा जी, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहन सक्सेना जी, श्री विजय सोनी जी, नगर परिषद श्री राजेश दीक्षित जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनसंवाद से समाधान की ओर—यही जन विश्वास अभियान का संकल्प है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in