Skip to main content

Aaj Tak24x7

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर निगरी में समरसता संकल्प अभियान का भव्य स्वागत

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर निगरी में समरसता संकल्प अभियान का भव्य स्वाग

कलश यात्रा एवं पूजन के साथ ग्रामीणों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

एंकर,

सिंगरौली, 29 अगस्त 2026। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रही रथ यात्रा का सेक्टर निवास के ग्राम पंचायत निगरी में ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा एवं पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे, बंधुत्व एवं सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के माध्यम से सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रसिद्ध संदेश “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” को जनसामान्य तक पहुंचाया जा रहा है। यह संदेश समानता, सामाजिक न्याय तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान की भावना के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्राम निगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश्वर सिंह, लालपति सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अजय प्रजापति, उपसरपंच गोविन्द प्रसाद जायसवाल, नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी के कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू, रोजगार सहायक विनोद कुमार साहू, पंच जेपी जायसवाल, पावन कुमार साहू, शिवप्रसाद साकेत, शिवकुमार साकेत, पप्पू साकेत सहित मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सिंगरौली से शिवप्रसाद साहू की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in