Skip to main content

Aaj Tak24x7

गंदगी देख निगमायुक्त हुए नाराज, अधिकारियों को दी चेतावनी

गंदगी देख निगमायुक्त हुए नाराज, अधिकारियों को दी चेतावन

निगमायुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

ग्वालियर दिनांक 31 अगस्त 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सोमवार को प्रातः ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा जगह जगह गंदगी एंव जल भराव देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाने के निर्देष दिए तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से साफ सफाई कराने की चेतावनी दी।

निगमायुक्त श्री चौधरी ने डीबी मॉल से आकाशवाणी क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा रोड पर जल भराव को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाने के निर्देष सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता को दिए। इसके साथ ही डीबी मॉल के सामने एवं ग्वालियर पूर्व डिपो के बाहर जल भराव एवं गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यपालन यंत्री श्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को नियमित रूप से सफाई कराने एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कचरे के ढेर साफ कराने के निर्देष दिए। इसके पश्चात आकाशवाणी से मयूर मार्केट थाटीपुर रोड का निरीक्षण किया तथा स्टीमेट बनाने के निर्देष दिए। साथ ही तरूण विहार नाले की सफाई कराने एवं नाला निर्माण के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देष दिए। इसके साथ ही मुरार श्मशान रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक स्थानों पर गंदगी पाई गई, जिस पर क्षेत्र के डब्ल्यूएचओ एवं स्वास्थ्य अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने निर्देष दिए और यह भी कहा कि सफाई कराने के बाद यह सुनिश्चित करें कि यहां पुनः गंदगी न हो। निगमायुक्त के निर्देष के पालन में स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी द्वारा तत्काल कर्मचारी एवं मशीन लगाकर सफाई कराई गई।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, श्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, श्रीमती अभिलाषा बघेल, श्री राजू गोयल, भवन अधिकारी श्री यशवंत मेकले, नोडल अधिकारी श्री केशव चौहान, डिपो प्रभारी श्री रामू सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1365/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in