Skip to main content

Aaj Tak24x7

15 दिन का समय है सुधार लें व्यवस्थाः निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधरी

15 दिन का समय है सुधार लें व्यवस्थाः निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधर

निगमायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

ग्वालियर दिनांक 03 सितम्बर 2026- शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए, विगत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान कई जगह गंदगी मिली है, जो कि अब नहीं दिखनी चाहिए। अपनी कमियों को दूर करने के लिए आप लोगों के पास 15 दिन का समय है, इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, कार्यषाला प्रभारी श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, एसबीएम में सहायक नोडल अधिकारी श्री शैलेंद्र सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग से जुडे अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि समय से डोर टू डोर टिपर वाहन अपने-अपने क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए निकले। सभी टिपर वाहन साफ व स्वच्छ होने चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी ध्यान रखे कि टिपर वाहन पूरा भरने के बाद ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचे। इसके साथ ही सभी टिपर वाहन अपने पूरे चक्कर लगाए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र से शत प्रतिशत कचरा कलेक्शन किया जाए।

निगमायुक्त ने निर्देष दिए हैं कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और बेहतर किए जाए। रात्रि के डोर टू डोर कचरा वाहनों की निगरानी की जाए, जिससे वह कचरा वार्ड अथवा खुले स्थान पर डंप ना करे। सभी कर्मचारी कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर ही लेकर जाएं। इसके साथ ही कचरा फेंकने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और जुर्माना वसूला जाए। निगमायुक्त ने एएचओ को निर्देशित किया कि वार्डों में भ्रमण कर सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थित चेक करें और जो कर्मचारी बिना बताए लंबे समय से अनुपस्थित है, उस पर कार्रवाई की जाए।

ईमानदारी से करें कार्य

नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने कहा कि आप लोगों के कार्य से ही शहर की छवि बनती एवं बिगड़ती है, अगर आप बेहतर कार्य करेंगे तो सभी कहेंगे कि ग्वालियर काफी साफ व स्वच्छ शहर है, इसलिए आप सभी ईमानदारी से काम करें।

सूचना क्र./1385/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in