Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर निगम की मदाखलत टीम की कार्रवाई, 28 ठेले किए जप्त एवं 2 गुमटी हटाई 

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में यातायात एवं आवागमन को सुगम बनाने तथा मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम की मदाखलत टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिसके अंतर्गत पिंटू पार्क एवं गोला का मंदिर पर यातायात को अवरुद्ध कर रहे 18 ठेले जप्त किये तथा 2 गुमटी हटाई गई। इसके साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गई कि अगर द्वारा सड़क पर ठेले लगाए या दुकानों के बाहर सामान रखकर यातायात को अवरुद्ध किया तो कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत अमला एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in