Skip to main content

Aaj Tak24x7

ललितपुर से मालथौन आ रही सबनम ट्रेवल्स में दिखी लापरवाही, हादसे की आशंका

निजी बस में क्षमता से अधिक सवारी, छत पर बैठे और लटके यात्री

जिला संवाददाता महेंद्र पाण्डेय

सागर। नेशनल हाईवे पर यात्री बसों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ललितपुर से मालथौन की ओर आ रही सबनम ट्रेवल्स की निजी बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी दिखाई दीं। इतना ही नहीं, कुछ यात्री बस की छत पर बैठे और कुछ पीछे लटके नजर आए। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही वाले नेशनल हाईवे पर इस तरह यात्रियों का जोखिम भरा सफर गंभीर चिंता का विषय है। बस की छत पर बैठकर या पीछे लटककर यात्रा करना किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिक सवारियां बैठाने के पीछे अतिरिक्त कमाई की प्रवृत्ति हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित बस संचालक या कर्मचारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। सवाल यह है कि यदि इस तरह की लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? आर टी ओ चैक पोस्ट की नाक नीचे से यह बसे गुजरती है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in