Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र: ब्रह्माकुमारीज़ में 13 सितंबर को ‘ईश्वरीय स्नेह मिलन’, लोकतंत्र के प्रहरी मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान*

*सोनभद्र: ब्रह्माकुमारीज़ में 13 सितंबर को ‘ईश्वरीय स्नेह मिलन’, लोकतंत्र के प्रहरी मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान

*रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में शाम 7 बजे होगा आध्यात्मिक आयोजन*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*सोनभद्र।* अपनी लेखनी और चिंतन से समाज और लोकतंत्र की आवाज बनने वाले पत्रकारों के सम्मान के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ‘ईश्वरीय स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बी.के. सुमन ने बताया कि यह कार्यक्रम *13 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक* सेवाकेंद्र परिसर में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक संदेश, राजयोग की अनुभूति और मीडिया सम्मान समारोह होगा, जिसके बाद सभी को सात्विक भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

बी.के. सुमन ने जिले के सभी मीडिया बंधुओं से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in