Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिछोर विधानसभा में बचाओ कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब, किससे बचाने की अपील?, यह नहीं बताया।

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

पिछोर विधानसभा में बचाओ कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब, किससे बचाने की अपील?, यह नहीं बताया।

अरविंद बोले: सबसे करी शिकायत, अमित ने कहा: सरकार से नहीं की बात, मनीराम ने किया अपना दर्द बयां

कार्यक्रम के केंद्र में रही शराब की अवैध बिक्री, कार्यक्रम के दौरान रेस्ट हाउस पर रहे विधायक।

शिवपुरी। 30 साल तक कांग्रेस के विधायक व 3 साल से भाजपा विधायक के कार्यकाल में पिछोर विधानसभा के हालात ऐसे बन गए कि अब पिछोर को बचाने के लिए कार्यक्रम करना पड़ा।

मंगलवार को पिछोर बस स्टेंड पर हुए इस कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बीच कांग्रेस व भाजपा के लोधी समाज के नेता मौजूद रहे, लेकिन इनमें से किसी ने यह नहीं बताया कि पिछोर को आखिर किस से बचाना है? महत्वपूर्ण बात यह रही कि सभी वक्ताओं ने शराब की अवैध बिक्री पर जोर दिया, तथा कार्यक्रम के दौरान पूरे समय रेस्ट हाउस पर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह पर नेताओं को बरगलाने सहित कई आरोप लगाए थे। इसके बाद आज बस स्टेंड पर पिछोर बचाओ कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मौजूद रही। जिसमें भाजपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़रिया, मनीराम लोधी एवं कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी अरविंद लोधी मौजूद रहे। लोधी समाज के तीनों नेताओं ने पिछोर बचाने की बात तो कही, लेकिन जब उनसे यह पूछा कि आखिर पिछोर को किस से खतरा है और किस से बचाना है, तो कोई भी सीधे शब्दों के उसका जवाब नहीं दे पाया।

नेताओं के बयानों में विरोधाभास:

विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अरविंद लोधी ने कहा कि पिछोर में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य गड़बड़ियों के संबंध में हमने मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के अन्य जिम्मेदारों से शिकायत की, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो फिर यह आयोजन करना पड़ा।

उधर भाजपा के जिपं उपाध्यक्ष अमित पड़रिया का कहना है कि अभी हमने सरकार से कोई शिकायत नहीं की है, तथा आनन फानन में यह कार्यक्रम आयोजित कर लिया गया। यदि हम सरकार से कहते तो कार्यवाही जरूर होती।

सच्चाई के लिए लड़ता रहूंगा: मनीराम

कभी प्रीतम लोधी के खास रहे मनीराम लोधी के साथ पिछले दिनों कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, तथा यह हमला विधायक के इशार पर होना बताया था। इसी बीच पिछले दिनों एक ऑडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें मनीराम लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव एवं राकेश की बातचीत हो रही थी,जिसमें मनीराम ने 30 लाख में सौदा किया था। आज मनीराम कह रहे थे कि मैं सच्चाई के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in