Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने कमांड सेंटर एवं निगम वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण

निगमायुक्त ने कमांड सेंटर एवं निगम वर्कशॉप का किया औचक निरीक्ष

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग एवं राजस्व संबंधी कार्यों की ली जानकारी

ग्वालियर, 08 सितम्बर 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने सोमवार को स्मार्ट सिटी के कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर एवं एजी ऑफिस पुल के नीचे स्थित नगर निगम वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही चालानी कार्रवाई तथा निगम के वाहनों के संधारण की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निगमायुक्त श्री चौधरी ने सर्वप्रथम स्मार्ट सिटी के कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग की प्रक्रिया को समझा तथा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कमांड सेंटर के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की जा रही चालानी कार्रवाई की जानकारी ली तथा चालानों के माध्यम से प्राप्त राजस्व की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निगम कोष में राजस्व की प्राप्ति एवं उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात निगमायुक्त ने एजी ऑफिस पुल के नीचे स्थित निगम डिपो एवं वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के रखरखाव एवं संधारण की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लगभग 15 वाहन लंबे समय से खराब हैं। इस पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खराब वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए आने वाले किसी भी वाहन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा संबंधित वेंडर से समन्वय कर वाहनों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

निगमायुक्त ने कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए क्रय किए गए हैंडकार्ट की उपलब्धता की भी जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य अधिकारियों की मांग के आधार पर हैंड कार्ट क्रय किए गए हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हैंडकार्ट की मांग की गई है, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री श्री शैलेन्द्र सक्सेना, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1394/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in