Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना भितरवार पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

थाना भितरवार पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाह

*भितरवार पुलिस ने गोहिन्दा के पास कंजरों के डेरा पर दबिश देकर लगभग 2000 लीटर गुड लहान को नष्ट किया*

ग्वालियर। दिनांक 09.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 09.09.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना भितरवार क्षेत्र के गोहिन्दा के पास कंजरों के डेरा पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गोहिन्दा के पास कंजरों के डेरा पर थाना प्रभारी भितरवार उनि बलबीर सिंह मावई द्वारा मय पुलिस बल के दबिश दी गई।

गोहिन्दा के पास कंजरों के डेरा पर दबिश के दौरान पुलिस टीम को नीले रंग के ड्रमों में गुड लहान भरा मिला, और क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले की तलाश की गई लेकिन मौके पर कोई नही मिला। पुलिस द्वारा मौके पर ही नीले रंग के ड्रमों में भरी लगभग 2000 लीटर गुड लाहन को नष्ट किया गया।

*नष्ट किया गया गुड लहान*:- लगभग 2000 गुड लहान को मौके पर नष्ट किया।

*सराहनीय भूमिका*:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भितरवार उनि. बलबीर सिंह मावई, प्र.आर. मनोज शर्मा, हरिमोहन, अशोक, नरेश, अतुल, श्यामेंन्द्र एवं उपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in