यातायात को सुगम बनाने मुख्य मार्गों से हटाया अस्थाई अतिक्रम
ग्वालियर दिनांक 10 सितम्बर 2026- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दर्पण कॉलोनी 8 दुकानों के पास रोड पर लगे पाइप ऐंगल कैंची गेट को जे सी बी द्वारा निकलवा कर जप्त की। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी श्री यशवंत मैकले, जोनल ऑफिसर सुश्री तनुजा वर्मा उपस्थित रहे। दर्पण कॉलोनी के अंदर गली में रोड पर कबाड़े वाले के द्वारा रखे हाथ ठेलो को टाइम कीपर के साथ हटवाया तथा जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया। इसके पश्चात मुरार बारादरी चौराये से सदर बाजार, अग्रसेन चौराया, गणेश मंदिर, गर्म सड़क, गर्ल्स कॉलेज तक हाथ ठेले वालों फुटपाथियो दुकानदारों के सामान को हटवाये जाने की कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसोदिया व दल पूर्व उपस्थिति रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत पागलखाना क्षेत्र से हाथ ठेले व गुमटी को हटवाया जाकर हाथ ठेला व गुमटी मदाखलत कार्यालय पर भिजवाया गया।। साथ ही किलागेट रोड़ इंटक मैदान रोड़, चार शहर का नाका रोड़, हजीरा चौराहा पर यातायात में बाधक हाथ ठेले वालों को हटवाया गया।
साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गों से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। साथ ही चिटनीस की गोठ में नाली निर्माण कार्य में बाधित दुकानदार द्वारा बनाए गए पक्के चबूतरे को क्षेत्राधिकारी श्री विपिन दुबे के निर्देशान में हटवाया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दल दक्षिण एबं टाइमकीपर श्री योगेश तोमर मौके पर उपस्थित रहे।
साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री शशिकांत शुक्ला के निर्देशन में विक्की फैक्ट्री चौराहे से सिकरोदा हाईवे तक खम्बो पर लगे झंडी बैनर निकालने की इस कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री राघवेंद्र दीक्षित एवं ग्रामीण दल उपस्थित रहा।
सूचना क्र./1408/



