*सेवढ़ा एसडीओपी अजय चानना का भोपाल तबादला, दिव्या सिंह राजावत होंगी नई एसडीओपी आदेश जारी*
सेवढ़ा अनुभाग के एसडीओपी अजय चानना का भोपाल तबादला हो गया है। उनके स्थान पर दिव्या सिंह राजावत सेवढ़ा की नई एसडीओपी होंगी। गृह मंत्रालय भोपाल द्वारा रविवार रात 10 बजे तबादला आदेश जारी किया गया।
अजय चानना ने अपने सवा साल के सेवढ़ा कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए हैं। अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चोरी व लूट की वारदातों का त्वरित खुलासा कर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट लाई। अपनी ईमानदारी, निष्पक्षता और मिलनसार स्वभाव के चलते वे आम लोगों और पुलिस स्टाफ दोनों में काफी लोकप्रिय रहे।
बताते चलें कि अजय चानना इससे पूर्व इंदरगढ़ और सेवढ़ा थाना प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। व


