Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

*थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने की घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं एस.डी. ओ.पी. करैरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमोला उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमोला, थाना प्रभारी सुरवाया उनि प्रियंका पाराशर, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अमोलपठा अंजली सिंह, एवं चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.09.26 को पूर्व मे दर्ज अपराधों में लायसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में शराब की दुकान में घुसकर शराब व दुकान में आग लगाने दुकान कर्मचारी से अश्लील गालिया देने व मारपीट करने पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियो से मारपीट कर शासकीय कार्य में वाधा डालने शासकीय वाहन में तोड़ फोड़ करने एवं शराब की बोतलों को फोड़कर आग लगाने वाले आरोपीगण सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसीराम गुर्जर उम्र 42 साल नि. ग्राम गणेशखेड़ा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं आरोपी जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार उम्र 35 साल नि.ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ जारी है।

 

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज

aajtak24x7
Author: aajtak24x7