Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाबा श्री रामदेव पीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

अनिल चौधरी सनावद।

 

बाबा श्री रामदेव पीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाय।

 

राजस्थान के बाड़मेर के उड़ू काश्मीर में जन्म लेकर पूरी मानवता को कृतार्थ करने वाले बाबा श्री रामदेव पीर का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष की तरह नगर में धूमधाम से मनाया गया। सिखवाल धर्मशाला में रामदेव बाबा की भव्य झांकी सजाई गई और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक रवि व्यास ने अपनी संगीत मंडली के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा की जीवन का बखान किया जिस पर श्रद्धालु देर रात तक भाव विभोर होकर झूमते रहे। महाराष्ट्र भुसावल के गुरुजी गोपाल जी प्रजापति द्वारा उल्टी थाल से आरती की गई जो बहुत ही दर्शनीय और आकर्षक थी। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व्यास बंधुओं ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा श्री रामदेव पीर का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। बाबा की ध्वजा लेकर पूरे देश से लाखों लोग पैदल चलकर राजस्थान में उनके मंदिर स्थल पर पहुंचते हैं। राजस्थान के उड़ू काश्मीर में बाबा के जन्मस्थान और समाधि स्थल रामदेवरा में बाबा का भव्य मंदिर बना हुआ हैं जहां प्रतिदिन दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन में कार्यक्रम के संयोजक देवीलाल व्यास, पुरुषोत्तम व्यास, दिलीप व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7