Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज रायल सिटी गार्डन में रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न*

*आज रायल सिटी गार्डन में रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

*सर्वसम्मति से हुए पदाधिकारी चयन,महामंत्री देवमुनि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष संयुक्त रूप से अनुराग त्रिपाठी एवं सतीश यादव सर्वसम्मति से निर्वाचित*

 

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया lआज दिनांक 13 सितंबर 2026 को श्री रामलीला कमेटी औरैया की एक महत्वपूर्ण बैठक रॉयल सिटी गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए महामंत्री पद पर देवमुनि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष के रूप में संयुक्त रूप से अनुराग त्रिपाठी एवं सतीश यादव को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक के दौरान वर्ष 2025 की श्री रामलीला कमेटी के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और लेखा-जोखा पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी रामलीला मंचन को और अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया इस अवसर पर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और सहयोग का आश्वासन दिया बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा,राजकुमार सक्सेना,चंदू तिवारी, पूरन पांडे,लालजी तिवारी,अमित चौबे,शिवदास वर्मा,बृजेंद्र पांडे,अनुराग त्रिपाठी,सुनील दुबे,राजेश द्विवेदी,आशुतोष शुक्ला, वेदप्रकाश अवस्थी,सज्जन दीक्षित,गौतम शुक्ला,रविन्द्र सिंह,अंकित ग़ होई,राजेश बाजपेई, वासु शुक्ला, अवधेश मिश्रा,सतीश यादव,संजीव चतुर्वेदी,ज्ञानेश दिक्षित,गोपालजी विश्नोई,आकाश गुप्ता,मुकेश,संदीप त्रिपाठी,विश्वजीत सिंह,लाल जी ,अभिषेक पोरवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7