*कर्मचारी नेता बंश बहोर पटेल के खिलाफ लोकायुक्त की दस्तक
*अनुपातहीन सम्पत्ति का मामला दर्ज*
*रानी दुर्गावती विश्विद्यालय में चर्चाओं का बाजार सरगर्म*
जबलपुर..रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता बंश बहोर पटेल के खिलाफ आज लोकायुक्त दल ने अनुपातहीन संपति का मामला दर्ज कर लिया है.. कर्मचारी नेता बंश बहोर के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा मामला दर्ज होने की ख़बर लगते ही यूनिवर्सिटी में चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो गया.. लोकायुक्त से मिली जानकारी अनुसार दिनाँक 18 सितंबर को बंश बहोर के खिलाफ शुरू हुई जांच में कुल आय 9188611 रुपये पाई गई तथा कुल व्यय 16851337 रुपये पाया गया जो कि 85.57% अनुपातहीन संपत्ति पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 13 (बी) 13 (2 )भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 (संशोधित 2018) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गौरतलब हैं की बहोर वर्तमान में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में उच्च श्रेणी लिपिक के पद पर कार्यरत हैं..



