Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीजी कॉलेज में जल संरक्षण जागरूकता एवं छात्र कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यक्रम आयोजित*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

 

*समाचार*

*सेवा संकल्प अभियान 2026*

*पीजी कॉलेज में जल संरक्षण जागरूकता एवं छात्र कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यक्रम आयोजित*

 

शिवपुरी, 22 सितम्बर 2026/ पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता तथा शासकीय प्रोत्साहन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में प्रेरित किया गया। प्राध्यापकों ने बताया कि जल केवल एक प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। विद्यार्थियों से जल की बर्बादी रोकने, इसके विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया।

 

*शासकीय योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की दी गई जानकारी*

सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं जैसे इन्स्पायर अवॉर्ड, गांव की बेटी योजना, आवास सहायता योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, नेशनल स्कॉलरशिप तथा विदेश अध्ययन हेतु शोध सहायता योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि पात्र विद्यार्थी इनका समय पर लाभ उठा सकें।

 

*उपस्थित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा शपथ*

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, प्रो. जमाल गुरसेल, प्रो. देवेंद्र सिंह आर्य, डॉ. निर्मल सिंह सेंगर, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रतिभा, डॉ. मीनू, डॉ. साधना रघुवंशी तथा डॉ. मेघा मित्तल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्राध्यापकों द्वारा उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित 45 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं शासन द्वारा स्थापित नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in