Skip to main content

Aaj Tak24x7

छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं सशक्तिकरण को समर्पित होगा आरोहिणी युवती सम्मेलन

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं सशक्तिकरण को समर्पित होगा आरोहिणी युवती सम्मेलन

 

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रान्त के बस्ती जिले द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आरोहिणी युवती सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों एवं उद्देश्यों को लेकर बुधवार को बस्ती प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला छात्रा संयोजक अनन्या गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप छात्रा बहनों को प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए, छात्राओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को अभिव्यक्त करने के क्रम में आरोहिणी युवती सम्मेलन का आयोजन कर रही है।उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग संयोजक शिखर सिंह राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रही है। आरोहिणी युवती सम्मेलन के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व, राष्ट्रबोध एवं सामाजिक दायित्व की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवतियों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में छात्राओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक विषयों पर संवाद का अवसर मिलेगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रा बहनों के आत्मरक्षा के गुण का प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन साहसी के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं की सहभागिता रहेगी। इस कार्यक्रम के निमित्त बस्ती जिले के युवा गायक अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा लिखित नारी शक्ति गाने एवं इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया। उक्त अवसर पर जिला संगठन मंत्री अजय,आस्था त्रिपाठी, सत्यरूपा, काजल, वैष्णवी, समृद्धि, अमरेन्द्र,देवेंद्र, संदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in