*जन्मजात नेत्रहीन महिला को नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा सूचना नोटिस देकर बेदखल किए जाने के मामले को लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत मैदान में
मुकेश शुक्ला
- खंडवा जिले की पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शासन प्रशासन के द्वारा आगामी सिहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर पवित्र तीर्थ नगरी में अतिक्रमण हटाए जाने की कारवाइयां लगातार जारी है जिसको लेकर नगर परिषद के द्वारा एक सूचना पत्र नोटिस जारी कर पुराने बस स्टेशन पर विगत 26 वर्षों से अधिक समय निवास कर रही विधुर नेत्रहीन महिला पार्वती बाई पति संत श्री सीताराम को परिषद के द्वारा 24 घंटे के अंदर निवास मकान से बेदखल किए जाने के मामले में नोटिस जारी किया गया जिस पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणा एवं खंडवा जिला राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला के द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा करते हुए नगर परिषद कार्यालय ओंकारेश्वर में मुख्य नगर परिषद अधिकारी को ज्ञापन देकर उपरोक्त नेत्रहीन महिलाओं को आवाज से बेदखल करने से पूर्व समुचित आवास एवं मूलभूत सुविधा कराए जाने को लेकर संगठन के द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें यह मांग की गई है कि उपरोक्त नेत्रहीन महिला को प्रशासन के द्वारा समुचित संवैधानिक सुविधा व्यवस्थाएं करवाई जाए खंडवा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने से पहले जिला प्रशासन को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पुनर्वास के साथ ही आर्थिक मदद करना चाहिए अगर प्रशासन के द्वारा नेत्रहीन महिला के साथ न्याय संगत कार्रवाई कर संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जाता है तो राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणा ने कहा है कि शासन प्रशासन को मानवीय पहलुओं का ध्यान रखते हुए न्याय संगत कार्रवाई की जानी चाहिए वरना संगठन के द्वारा मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा



