Skip to main content

Aaj Tak24x7

सराडा तहसील के चावण्ड गाँव में चावंड मार्केट में बस स्टैंड के पास HDFC प्रोजेक्ट के तहत सेवा मंदिर के तत्वावधान में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

Location- salumber

सराडा तहसील के चावण्ड गाँव में चावंड मार्केट में बस स्टैंड के पास HDFC प्रोजेक्ट के तहत सेवा मंदिर के तत्वावधान में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

नाटक के माध्यम से कचरे से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, बीमारियों और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद सेवा मंदिर के प्रभारी ने भी स्वच्छता एवं उचित कचरा प्रबंधन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सेवा मंदिर द्वारा कचरा संग्रहण हेतु उपलब्ध कराई गई गाड़ी को मौके पर रखकर लोगों से गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग डालने का आह्वान किया गया। लोगों ने कचरा गाड़ी में डालने, प्लास्टिक व अन्य हानिकारक वस्तुओं का उपयोग कम करने तथा आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का आश्वासन दिया। नुक्कड़ नाटक में चावंड एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रिपोर्टर-कैलाश जोशी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in