Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्राम पंचायत सगोना पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

चैनल आज तक 24×7कटनी से संवाददाता मुकेश कुमार यादव की कलम से

ग्राम पंचायत सगोना पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

विद्यालय परिसर में हुए निर्माण कार्यों की सराहना, सगोना जलाशय का भी किया भ्रमण

 

कटनी। जिले की ग्राम पंचायत सगोना में जिला कलेक्टर आईएएस आशीष तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस हरीसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम, तहसीलदार, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आरती यादव, श्रीमती कविता पंकज राज, जिला पंचायत सदस्य, पंचायत विभाग के एसडीओ अजय केसरवानी, टीआई महिमा रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ग्राम पंचायत सगोना की सरपंच श्रीमती सरस्वती चंद्रभान यादव द्वारा विद्यालय परिसर में कराए गए निर्माण कार्यों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। निर्माण कार्यों को देखकर अधिकारियों ने उनकी सराहना की। इस दौरान पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी ली गई।

 

इसके पश्चात कलेक्टर एवं अधिकारियों का दल सगोना जलाशय पहुंचा, जहां उन्होंने जलाशय का भ्रमण किया। साथ ही जलाशय समिति के सभी सदस्यों से संवाद कर उनकी बातों और सुझावों को सुना। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं और संबंधित विषयों की जानकारी भी प्राप्त की।

 

इस प्रशासनिक भ्रमण को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा और ग्रामीणों से सीधे संवाद के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि भ्रमण के दौरान सामने आए सुझावों और समस्याओं पर संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7