Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अवैध पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत थाना बैराड पुलिस द्वारा आरोपी जीतेन्द्र प्रजापति के कब्जे से अबैध मादक पदार्थ स्मैक 7.85 ग्राम कीमती 80,000/- रूपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

 

समाचार

 

*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अवैध पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत थाना बैराड पुलिस द्वारा आरोपी जीतेन्द्र प्रजापति के कब्जे से अबैध मादक पदार्थ स्मैक 7.85 ग्राम कीमती 80,000/- रूपये की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में नशे के प्रति जागरुकता लाने एवं अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए लगातर प्रयाश किये जा रहे हैं, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 31.10.2026 को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि टोरिया रोङ पर तालाब के सामने यात्री प्रतिक्षालय पर जीतेन्द्र प्रजापति निवासी वार्ड क्र. 11 बैराढ का अबैध मादक पदार्थ स्मैक बैचने के लिये बैठा हुआ है मुखविर की सूचना के आधार हमराह फोर्स के अबैध मादक पदार्थ स्मैक की सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर घाट के नीचे पहुंचा तभी मुखविर ने सूचना दी कि संदेही जीतेन्द्र प्रजापति प्रतिक्षालय से निकलकर पास में ही बंद पडे पुराने ढावा के टीन शैड के नीचे तखत पर बैठा हुआ है बाद हमराही बल के मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर घेरा बंदी कर संदेही को पुराने ढावा के अंदर टोरिया रोङ पर पकडा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जीतेन्द्र उर्फ जीतू प्रजापति पुत्र हरज्ञान प्रजापति उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 गायत्री कालोनी बैराङ थाना बैराङ का होना बताया आरोपी के कब्जे से अबैध मादक पदार्थ स्मैक 7.85 ग्राम कीमती 80,000/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.418/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया।

 

जप्त मालः- अबैध मादक पदार्थ स्मैक 7.85 ग्राम कीमती 80,000/- रूपये।

 

इनकी रही भूमिका :- निरी. रवि चौहान, उनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर.875 ज्ञानसिंह रावत, आर. 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 645 अजय शर्मा, आर. 817 रविन्द्र धाकङ,

 

आर. 1179 धर्मेन्द्र रावत, चा. आर. 72 मनीष परिहार, आर. 658 अजय नीखरा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in