ब्यूरो चीफ
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
*थाना फिजीकल पुलिस द्वारा दबिश देकर सट्टा खिलाने वाले आरोपी इरशाद खान को दबोच कर सट्टा सामग्री एवं 1300 रुपए नगद जप्त किये एवं पब्लिक गेंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शऱाब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिकाओं दस्तयाब करने एवं वारंटियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्दशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर डी प्रजापति एवं सी एस पी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में आज दिनांक 31.10.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना फिजीकल क्षेत्र के अंतर्गत विष्णु मंदिर के सामने दुर्गा मठ के पास से सट्टा अंक पर्ची लिखते हुये एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया । आरोपी इरशाद खान पुत्र सलीम खान उम्र 30 साल निवासी पुरानी शिवपुरी ईमामवाडा के कब्जे से 02 पर्ची सट्टा अंक लिखी, एक डोट पेन व नगद 1300 रूपये नगदी जप्त किये गये हैं। आरोपी के बिरुद्ध थाना फिजीकल में अपराध क्र.242/26 धारा 4क पब्लिक गेंबलिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी का विवरण निम्नानुसार है –
01 इरशाद खान पुत्र सलीम खान उम्र 30 साल निवासी पुरानी शिवपुरी ईमामवाडा
सराहनीय कार्य- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड, प्रआर.504 ऊदल सिंह गुर्जर, आर.755 पुष्पेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है ।
