Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अनुसार सभी मापदंडों की करें तैयारी: निगमायुक्त श्री वैष्णव

निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर दिनांक 27 नवम्बर 2024 – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी तैयारी पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं।सर्वेक्षण के समय किसी प्रकार की समस्या ना हो, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।
बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, डॉ अनुज शर्मा, सहायक यंत्री श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नोडल अधिकारी एसबीएम आई ई सी श्री मुकेश बंसल, श्री शैलेंद्र सक्सेना, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, श्री किशोर चौहान, श्री अजय सिंह ठाकुर, श्री दीपेंद्र सेंगर एवं श्री विवेक त्यागी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत निर्धारित किए गए मापदंड एवं अंकों के वितरण का देखा गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व किसी अन्य संस्था से सभी वार्डों में सर्वेक्षण की मॉक ड्रिल कराई जाए जिससे जो भी कमियां होगी वह सामने आ जाएगी, जिनका निराकरण समय रहते किया जा सकेगा। इसके साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए, और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
सूचना क्र./1614/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in