70 वर्ष व उससे अधिक आयु के लोगों के दो-दिवसीय ‘आयुष्मान कार्ड शिविर’ का आयोज
प्रथम दिवस, 100 से अधिक बने ‘आयुष्मान कार्ड’
मंगलवार को भी आयोजित होगा शिविर
ग्वालियर, 2 दिसम्बर । भारत सरकार द्वारा 70 वर्ष व इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों का ‘आयुष्मान कार्ड शिविर’ बनाने का निर्णय लिया गया है । केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ संस्था के सदस्यों व उनके परिजनों को उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से ‘चेम्बर भवन’ में दो-दिवसीय ‘आयुष्मान कार्ड’ शिविर का आयोजन दि. 02 व 03 दिसम्बर को 12.00 से सायं 04.00 बजे किया जा रहा है ।
शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर उपस्थित जिला आयुष्मान नोडल अधिकारी-डॉ. अशोक खरे, एम एण्ड ई-श्री दत्तात्रेय कदरे, जिला मीडिया अधिकारी-श्री आई. पी. निवारिया एवं डीसीएम-श्री एम. एस. खान का फूलमाला से हार्दिक स्वागत किया । इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य-श्री आशीष अग्रवाल एवं दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष-श्री दिलीप पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
आज प्रथम दिवस शिविर में 100 से अधिक लोगों के ‘आयुष्मान कार्ड’ सीएमएचओ कार्यालय एवं पोस्ट ऑफिस की टीम द्वारा बुजुर्गों के ‘आयुष्मान कार्ड’ बनाए गए ।
पदाधिकारियों ने कहा है कि दिनांक 03 दिसम्बर को भी उपरोक्त शिविर का आयोजन 12.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक किया जाएगा । इस शिविर में आधार से मोबाइल नं. को लिंक भी किया जा रहा है । साथ ही, जिन लोगों के आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नं. परिवर्तित हो चुके हैं, ऐसी स्थिति में नवीन मोबाइल नं. को पोस्ट ऑफिस की टीम द्वारा अपडेट भी किया जा रहा है ।
MPCCI द्वारा उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन हेतु सीएमएचओ एवं पोस्ट ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है ।
पदाधिकारियों ने इस शिविर में पात्र लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।
-जनसम्पर्क अधिकारी.



